फार्म मिलने में देरी होने पर महिला ने बीएलओ से की मारपीट और गाली-गलौज..घटना का वीडियो वायरल

रायपुर//रायपुर के काली माता वार्ड में एक महिला ने बीएलओ से मारपीट और गाली-गलौज की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला ने बीएलओ को पकड़कर मारने की कोशिश की। - Dainik Bhaskar

महिला ने बीएलओ को पकड़कर मारने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, महिला बीएलओ से एसआईआर फॉर्म घर पहुंचाने की मांग कर रही थी। फॉर्म मिलने में देरी होने पर महिला ने पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई पर उतर आई।

इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और लोगों ने महिला के व्यवहार की निंदा की है। फिलहाल अब तक इस मामले में कही शिकायत नहीं की गई है।

फॉर्म मिलने में देरी होने पर भड़की महिला।

फॉर्म मिलने में देरी होने पर भड़की महिला।

महिला वीडियो बनाने वाले को भी पीटने दौड़ी।

महिला वीडियो बनाने वाले को भी पीटने दौड़ी।

इससे पहले भी हो चुकी है घटना

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारियों से अभद्रता और मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी रायपुर के महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड में बीएलओ अधिकारी ने भाजपा पार्षद पर धमकी देने का आरोप लगाया था।

ये तस्वीर पिछली घटना की है।

ये तस्वीर पिछली घटना की है।

फोन पर शिकायत करते करते रोने लगी BLO

मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत हुई इस पिछली घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें बीएलओ अधिकारी अपने सीनियर अधिकारी से फोन पर रोते हुए शिकायत करती नजर आई थी।

वीडियो में महिला बीएलओ अधिकारी को यह कह रही थी कि भाजपा पार्षद ने उनसे सवाल किया, “आप कांग्रेस के बीएलए के साथ क्यों घूम रही हैं, भाजपा बीएलए के साथ क्यों नहीं?”

इसके बाद पार्षद ने उन्हें धमकी दी और कहा कि वह विधायक से इसकी शिकायत करेंगे। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि पार्षद ने मुझे फोन करके कहा, “तुम्हें तमीज नहीं है, मैं तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट करूंगा।”

लगातार दो घटनाओं के बाद बीएलओ अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Chhattisgarh