बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो आरक्षक ड्यूटी छोड़कर पुलिस सहायता केंद्र के कमरे में शराबखोरी कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते देखकर आरक्षक भड़क गया और युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली देने लगा।

पुलिस चौकी में कांस्टेबल पी रहे थे शराब।
यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका पुलिस चौकी का है। आरक्षकों के शराब पीने और धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, बुधवार की रात एक युवक मोपका पुलिस चौकी गया। उस समय चौकी में कोई और नहीं था। युवक जब चौकी के अंदर एक कमरे में गया, तो देखा कि वहां सामान रखे हुए थे। वहीं, कमरे में दो आरक्षक बैठकर शराब पी रहे थे। उनकी यह हरकत देखकर युवक वीडियो बनाने लगा।

चौकी में डयूटी छोड़ आरक्षक पी रहे थे शराब।

आरक्षकों के शराब पीने का युवक वीडियो बनाने लगा, तब आरक्षक ने गाली देते हुए धमकी दी।
वीडियो बनाने देखकर भड़क गया आरक्षक इस दौरान मोबाइल कैमरा देखते ही आरक्षक संतोष राठौर भड़क गया। आरक्षक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। आरक्षक ने युवक से बहस भी की।

दो आरक्षकों के शराबखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
सोशल मीडियो में वायरल कर दिया वीडियो वहीं, चौकी खाली छोड़कर कमरे में दो आरक्षकों के शराबखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरक्षक संतोष राठौर और आरक्षक धनेश साहू शराब पीते नजर आ रहे हैं। इसमें एक आरक्षक वीडियो बनाने वाले युवक को गाली देते हुए धमकी देते भी नजर आ रहा है।
इधर, वायरल वीडियो पर पुलिस अफसरों ने वीडियो की जांच के बाद आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
एसएसपी ने टीआई से मांगी रिपोर्ट सरकंडा थाना के टीआई प्रदीप आर्या ने कहा कि एसएसपी रजनेश सिंह ने वायरल वीडियो पर रिपोर्ट मांगी है, जिस पर मामले की जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि टीआई की रिपोर्ट के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

चौकी में शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद दो आरक्षक लाइन अटैच
एसएसपी ने दो आरक्षकों को किया लाइन अटैच एसएसपी रजनेश सिंह ने वीडियो वायरल होने के बाद दो आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू को लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सर्विस का कोई शासकीय सेवक ऐसे किसी अशोभनीय आचरण प्रदर्शन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

