टीसी लेने कॉलेज आई छात्रा का महिला प्रिंसिपल से विवाद…प्रिंसिपल ने छात्रा को जड़ा थप्पड़, धक्कामुक्की भी हुई, चिल्लाकर बात करने से मना करने पर हुआ विवाद…

टीसी लेने कॉलेज आई छात्रा का महिला प्रिंसिपल से विवाद…प्रिंसिपल ने छात्रा को जड़ा थप्पड़, धक्कामुक्की भी हुई, चिल्लाकर बात करने से मना करने पर हुआ विवाद…

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में टीसी लेने के लिए कॉलेज आई छात्रा का महिला प्रिंसिपल से विवाद हो गया। तेज आवाज में बात करने पर प्राचार्य ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। मोबाइल छीनने की कोशिश की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद स्टूडेंट ने रतनपुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी अंकिता यादव नेवसा गांव स्थित बीआर साव कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा है। उसे खेल कोटे से एडमिशन मिला था। इसलिए फर्स्ट और सेकेंड ईयर में उससे किसी तरह की फीस नहीं ली गई। फाइनल ईयर में कॉलेज प्रबंधन ने शुल्क जमा करने कहा तो छात्रा ने टीसी देने की बात कही।

छात्रा ने महिला प्राचार्य के खिलाफ रतनपुर थाने में शिकायत की है।

छात्रा ने महिला प्राचार्य के खिलाफ रतनपुर थाने में शिकायत की है।

छात्रा का आरोप- टीसी देने घूमा रहा प्रबंधन

छात्रा अंकिता यादव ने बताया कि, फीस मांगने पर वो कॉलेज से टीसी निकालने के लिए लगातार चक्कर काट रही है। उसे फाइनल ईयर में दूसरे कॉलेज में एडमिशन लेना है। लेकिन, कॉलेज प्रबंधन उसे टीसी देने के नाम पर कई दिनों से घूमा रहा था। इसी बात का विरोध करने पर प्रभारी प्राचार्य अंजना साहू ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

चिल्लाकर बात करने से मना करने पर हुआ विवाद

इधर, प्रभारी प्राचार्य अंजना साहू ने आवेदन करते हुए उसे नो ड्यूज भरने कहा। इस बात से नाराज छात्रा संबंधित प्रोफेसर के पास पहुंची। नाराज छात्रा ने प्रोफेसर से तेज आवाज में बात की। इसकी जानकारी उन्होंने प्राचार्य को दी।

प्राचार्य कक्ष के बाहर बहस चल ही रही थी कि, छात्रा तेज आवाज में बात करने लगी। इससे नाराज प्रिंसिपल अंजना साहू ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद छात्रा आक्रोशित होकर चिल्लाते हुए प्राचार्य से धक्कामुक्की करने लगी।

छात्रा आक्रोशित होकर चिल्लाते हुए प्राचार्य से धक्कामुक्की करने लगी।

छात्रा आक्रोशित होकर चिल्लाते हुए प्राचार्य से धक्कामुक्की करने लगी।

छात्रा के साथ गए युवक ने बनाया वीडियो

इस दौरान छात्रा के साथ आया युवक प्राचार्य और कॉलेज स्टाफ की गतिविधियों का वीडियो बना रहा था। जिसमें प्राचार्य अंजना छात्रा को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। वहीं, प्राचार्य ने वीडियो बना रहे युवक के हाथ से मोबाइल छीन लिया और वीडियो बंद कर दिया। लेकिन, मोबाइल पर थप्पड़ मारने और विवाद का वीडियो रिकॉर्डिंग हो गया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टीआई बोले- दोनों पक्षों ने की है शिकायत

इस मामले में रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि, रतनपुर के नेवसा स्थित कॉलेज में छात्रा और प्राचार्य के बीच विवाद हुआ है। इस मामले में दोनों ने लिखित आवेदन दिया है। इस मामले की जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

Chhattisgarh