पतंजलि स्टोर्स से दिनदहाड़े पौने दो लाख की उठाईगिरी…सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना….

सरगुजा// सरगुजा जिले के बतौली में पतंजलि स्टोर्स के संचालक के काउंटर से युवकों ने दिनदहाड़े पौने दो लाख रुपए निकाल लिए और भाग निकले। व्यवसायी ने कुछ देर पहले ही स्टेट बैंक से पैसे निकाले थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए 3 तस्वीरें

जानकारी के अनुसार, बतौली के बाजार रोड पर स्थित पतंजलि स्टोर्स के संचालक संकट मोचन गुप्ता बुधवार को स्टेट बैंक गए थे। वहां से उन्होंने 1 लाख 70 हजार रुपए निकाले और अपनी दुकान पर लौट आए।

उन्होंने पैसे दुकान के काउंटर में रख दिए। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने उनसे तेल मांगा।

ध्यान भटकते ही काउंटर से निकाले रुपए

ध्यान भटकते ही काउंटर से निकाले रुपए

ध्यान भटकते ही काउंटर से पैसे निकालकर हुए फरार

तेल मांगने पर संकट मोचन गुप्ता कुर्सी से उठकर तेल निकालने लगे। तभी दो युवकों में से एक ने उनका ध्यान अपनी बातों में उलझाए रखा। इसी बीच दूसरा युवक काउंटर से पैसे उठाकर दुकान से बाहर निकल गया। इसके बाद दोनों युवक तुरंत वहां से भाग गए।

यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विवेक सेंगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

पुलिस अब दोनों अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि उनमें से एक ने नकाब पहन रखा था, जिससे उसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है।

आशंका है कि दोनों युवकों ने व्यवसायी का बैंक से ही पीछा किया था, लेकिन उन्हें वहां उठाईगिरी का मौका नहीं मिला। इसके बाद वे दुकान तक पहुंच गए। पुलिस अब बैंक के CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

पीड़ित व्यवसायी संकट मोचन गुप्ता ने बताया कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने मजदूरी और अन्य खर्चों के लिए बैंक से पैसे निकाले थे।

Chhattisgarh