
सूरजपुर// छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते इस कदर आगबबूला हो गया कि उसने अपने बच्चों के सामने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पति ने पहले उसके हाथ और पैरों को कपड़े से बांध दिया। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए फिर उसे जूते से मारा, बाल खींचकर कई थप्पड़ जड़े। फिर पत्नी के बाल काट दिए, उसका सिर मुंडवा दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी।
वहीं पिता के कहने पर बच्चों ने भी अपनी मां को कई थप्पड़ मारे। जब इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने बच्चे से पत्नी के चेहरे पर पेशाब करवाया। फिर अपना पेशाब भी पिलाया।
पति ने आराेप लगाया कि बच्चों को घर में छोड़कर चली गई दूसरे के साथ रह रही थी। इससे पहले भी वो जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई थी।
बतादें कि दोनों का 2006 में लव मैरिज हुआ था। लेकिन कुछ समय पहले वह पति से अलग पंडोपारा में रह रही थी।
पति इस पूरी घटना का वीडियो भी बनवाया। यह मामला पटना थाना क्षेत्र के पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है।
पहले देखिए तस्वीरें

चरित्र शक में पति ने पत्नी को लात से मारा

पति ने पत्नी को बच्चे का पेशाब पिलाया

पति ने पत्नी के बाल काटने के बाद रेजर से उसका सिर मुंडवा दिया।
अब जानिए पूरा मामला
सूरजपुर जिले के रूनियाडीह के रहने वाले जितेंद्र घसिया ने करीब 15 साल पहले सूरजपुर के करंजी क्षेत्र की पीड़िता तारा से लव मैरिज किया था। उस समय तारा की उम्र करीब 17 साल थी।
शादी के बाद दोनों के चार बच्चे हुए, लेकिन पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और तारा पति से अलग होकर पंडोपारा में रह रही थी। वह लोगों के घरों में काम करके अपना और बच्चों का गुजारा कर रही थी।
पीड़िता ने बताया कि 11 जून 2026 को वह अपने परिचित रमेश घसिया के घर आई थी, जिसने पहले भी उसकी जरूरत के समय मदद की थी। वहीं, 11 जून को पति जितेंद्र उसे खोजते हुए पंडोपारा पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर पत्नी के साथ मारपीट करते हुए सारी हदें पार कर दीं।
पति ने पहले उसके कपड़े फाड़ दिए फिर उसे जूते से मारा, बाल खींचकर कई थप्पड़ जड़े। इसके बाद कैंची से बाल काट दिए, रेजर से सिर मुंडवा दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी।
वहीं पिता के कहने पर बच्चों ने भी अपनी मां को कई थप्पड़ मारे। जब इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने बच्चे से पत्नी के चेहरे पर पेशाब करवाया। फिर अपना पेशाब भी पिलाया।
पति ने पत्नी के चरित्र पर उठाए सवाल
वहीं, पति जितेंद्र ने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले उसके जीजा और भांजे के साथ भाग गई थी। फिर साथ आकर रहने लगी। कुछ महीने पहले उसका पत्नी के साथ फिर विवाद हुआ।
इसके बाद पत्नी बच्चों को पति के घर रूनियाडीह में ही छोड़कर पंडोपारा चली गई। वहां वो पंडोपारा के रमेश घसिया के साथ रह रही थी।

पति ने पत्नी के बाल काटे
जब जितेंद्र को ये बात बच्चों से पता चली तो वे रायपुर से सूरजपूर पहुंचा। इसके बाद चारों बच्चों को लेकर पंडोपारा पहुंचारा। इसके बाद पति ने शक और गुस्से में अपनी पत्नी के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया। पहले उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और फिर जूते से पिटाई कर दी। इसके बाद बाल पकड़कर खींचते हुए कई थप्पड़ मारे।
फिर उसने कैंची से पत्नी के बाल काट दिए और रेजर से उसका सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं, उसके चेहरे पर कालिख भी पोत दी गई।
पिता के कहने पर बच्चों ने भी अपनी मां को कई थप्पड़ मारे। जब इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने बच्चे से पत्नी के चेहरे पर पेशाब करवाया। फिर अपना पेशाब भी पिलाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

पत्नी ने पति के खिलाफ की शिकायत
इसके बाद पत्नी ने पटना थाना में पति के खिलाफ शिकायत की है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पटना पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र घसिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 351(2) और 85 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलते ही तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। शुरुआती शिकायत में पीड़िता ने पेशाब पिलाने की बात नहीं बताई थी, लेकिन बाद में वायरल वीडियो और उसके बयान में यह बात सामने आई है। इसलिए मामले में अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

