बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थर्ड जेंडर ने एक युवती को घसीट-घसीटकर पीटा। किन्नर ने युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। युवती को पीटते हुए कहा कि तुम ही तो झगड़ा भड़का रही हो। मुझे क्यों नहीं बता रही, जल्दी बताओ। वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

बिलासपुर में थर्ड जेंडर ने युवती को बेरहमी से पिटा। बाल पकड़कर जमीन पर भी पटका।
जानकारी के मुताबिक, पुराने विवाद को लेकर मारपीट की गई है, जबकि पुलिस का कहना है कि वीडियो दो महीने पुराना है। अभी तक किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
बिलासपुर में सड़क पर हिंसा के पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं। 10 अक्टूबर की रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छात्रों ने लड़कियों पर कमेंट करने पर एक नशेड़ी की बेरहमी से पिटाई की। वहीं 29 सितंबर को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो युवतियों ने युवकों की पिटाई की। उनकी आंखों में मिर्च पाउडर भी फेंक दिया था।
मारपीट से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

बिलासपुर में किन्नर ने युवती के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया।

थर्ड जेंडर ने युवती के बाल पकड़कर जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा।

युवती को जमीन पर पटककर किन्नर ने पीटा। उसके साथ कुछ और साथी भी मौजूद थे।
अब जानिए क्या है वीडियो में ?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुराने विवाद को लेकर कुछ किन्नर मिलकर युवती को पकड़कर सिटी कोतवाली क्षेत्र के अरपा नदी के किनारे स्थित हैप्पी स्ट्रीट ले गए। जहां उससे पूछताछ करते हुए अचानक हमला कर दिया। इस दौरान किन्नर मिलकर युवती की बेरहमी से पिटाई करते रहे।
वीडियो में दिख रहा है कि किन्नर युवती का बाल पकड़कर घसीट रहा है। इसके बाद उसकी बेदम पिटाई कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि किन्नर के साथ कुछ और लोग भी हैं। लड़कियां भी हैं। किन्नर कह रहा है कि तुम्हारे कारण ही लड़ाई हो रही है। बता क्यों लड़ाई कराती है। इस पर युवती बता रही हूं, बता रही हूं कहती दिख रही है।

युवती की पिटाई के दौरान कुछ और लोग भी अरपा किनारे नजर आ रहे हैं।
पुलिस बोली- पहचान के बाद थाने बुलाया जाएगा
वहीं सिटी कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि किसी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है। वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों की पहचान की जा रही है। इसके बाद उन्हें थाने बुलाया जाएगा। शांति भंग या किसी तरह का अपराध किया गया है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

