सक्ति से ट्रेनिंग के लिए आई डॉक्टर के साथ होटल में सफाई कर्मी ने दुष्कर्म का किया प्रयास…खिड़की से कूदकर कमरे में घुसा…चीख-पुकार मचाया, तो भाग निकला आरोपी

सक्ति से ट्रेनिंग के लिए आई डॉक्टर के साथ होटल में सफाई कर्मी ने दुष्कर्म का किया प्रयास…खिड़की से कूदकर कमरे में घुसा…चीख-पुकार मचाया, तो भाग निकला आरोपी

कोरबा// छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ होटल में रेप की कोशिश गई है। घटना एसपी ऑफिस के सामने स्थित टॉप इन टाउन होटल की है। आरोपी होटल का सफाई कर्मचारी राजा खड़िया (35) है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 2 बजे की है। आरोपी होटल की खिड़की से कूदकर रूम नंबर 122 में घुस गया। कमरे में 24 वर्षीय महिला डॉक्टर रुकी हुई थी। महिला डॉक्टर के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जब उसने चीख-पुकार मचाया, तो आरोपी भाग निकला।

घटना के बाद होटल पर अधिकारी-कर्माचारी पहुंचे।

घटना के बाद होटल पर अधिकारी-कर्माचारी पहुंचे।

पीड़िता सक्ती जिले से 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज आई थी। वह 10 जुलाई से होटल में रुकी हुई थी। उनके साथ तीन अन्य डॉक्टर भी ट्रेनिंग के लिए आए थे। दो महिला डॉक्टर ट्रेनिंग पूरी कर वापस लौट गई थीं।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इधर, मामले की सूचना मिलते ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh