कोरबा//कोरबा जिले में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। 29 नवंबर की रात एक आरोपी ने मुड़ापार शारदा विहार स्थित वैभव होम्स परिसर में खड़ी 18 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दिया। मामला मानिकपुर चौकी का है।


आरोपी ने करीब 18 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया था।
पहली घटना, गाड़ियों में तोड़फोड़
29 नवंबर की रात वैभव होम्स परिसर के कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि रात डेढ़ बजे एक युवक हाथ में रॉड लेकर परिसर में घुसा और एक के बाद एक खड़ी 18 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। आवाज सुनकर जब लोग बाहर आए तो युवक पीछे के दरवाजे से भाग निकला।
रात में घटना को अंजाम देने के बाद, युवक सुबह फिर से इसी कॉलोनी में आया और उत्पात मचाने की कोशिश की, लेकिन लोगों को देखकर फिर फरार हो गया। वैभव होम्स परिसर के अध्यक्ष संदीप पांडे ने बताया कि रात में ही मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई थी। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
पहले भी कई जगह उत्पात मचा चुका था आरोपी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने रात में टीपी नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी उत्पात मचाया था। मानिकपुर चौकी में पदस्थ एएसआई अमर जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम दीपू भारती है।
दीपू भारती एसईसीएल में सुरक्षाकर्मी है और कुछ साल पहले ही चिरमिरी क्षेत्र से कोरबा स्थानांतरित हुआ था। वह दादर में किराए के मकान में रहता है। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

वैभव होम्स परिसर के कॉलोनी में वाले लोगों ने थाने में शिकायत की थी।

