तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुसी…पिता-पुत्र समेत 2 परिवार के 5 लोगों की मौत…मूवी देखकर घर लौट रहे रहे थे 2 परिवार…

कोंडागांव// छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 18 नवंबर की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत 2 परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कोंडागांव में मसोरा टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो। - Dainik Bhaskar

कोंडागांव में मसोरा टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान नूतन मांझी (18), शत्रुघ्न मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), भूपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) के रूप में हुई है। सभी लोग छत्तीसगढ़ मूवी देखकर लौट रहे थे। मरने वालों में लखनराम मंडावी और भूपेंद्र मंडावी पिता-पुत्र हैं।

हादसे से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए…

कोंडागांव में मूवी देखकर घर लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर लाशें पड़ी रहीं।

कोंडागांव में मूवी देखकर घर लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर लाशें पड़ी रहीं।

18 नवंबर की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई।

18 नवंबर की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई।

18 नवंबर की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

18 नवंबर की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अब जानिए कैसे हुआ भीषण हादसा ?

दरअसल, 18 नवंबर की रात को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े डोंगर गांव के रहने वाले 11 लोग छत्तीसगढ़ फिल्म ‘माटी’ देखने के लिए गए थे। फिल्म खत्म होने के बाद स्कॉर्पियो से अपने गांव बड़े डोंगर लौट रहे थे। वह मसोरा टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे कि हादसे का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि मसोरा टोल प्लाजा के पास एक खराब ट्रक खड़ा था। इसी ट्रक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसमें कुछ के माथे पर, कुछ के हाथ और कुछ के सीने पर चोटें आईं हैं।

वहीं 7 लोग घायल हैं, जिसमें कुछ लोगों के हाथ टूट गए हैं, तो किसी के सिर पर गंभीर चोट है। 3 लोगों को जगदलपुर रेफर किया गया है, जबकि 4 लोगों का कोंडागांव में ही इलाज चल रहा है।

खराब ट्रक को सड़क से क्रेन नहीं मिलने से हटा नहीं पाए थे

वहीं हादसे के बाद मसोरा टोल प्लाजा प्रबंधन ने कहा कि खराब ट्रक को हटाने के लिए क्रेन नहीं मिल रहा था, जिससे ट्रक को हटाया नहीं गया। उनके पास भी क्रेन नहीं है। अगर क्रेन मिल जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। टोल प्लाजा प्रबंधन ने लापरवाही स्वीकार की है।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घायलों का इलाज जारी है। हादसे को लेकर जांच की जा रही है।

Chhattisgarh