गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मिशन वात्सल्य योजना के तहत विभिन्न पदों की चयन-प्रतीक्षा सूची जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,/रायपुर (CITY HOT NEWS)//

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बालक कल्याण समिति के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु पूर्व में विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन 11 मई 2026 को किया गया था। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है। जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा के बाद चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। मेरिट के अनुसार पदवार एवं वर्गवार नियुक्ति आदेश पृथक रूप से जारी किए जाएंगे। सूची जिले की वेबसाइटgaurela-pendra-marwahi.cg.gov.inपर तथा कार्यालय की सूचना पटल पर उपलब्ध है, जहां अभ्यर्थी अवलोकन कर सकते हैं।

Chhattisgarh