जमनीपाली /कोरबा (CITY HOT NEWS)/// एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत् 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन साडा काॅलोनी जमनीपाली स्थित अग्रसेन भवन में पौधारोपण किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला चेम्बर ऑफ कामर्स महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि जिला चेम्बर ऑफ कामर्स कोरबा के वरिष्ठ उपाधयक्ष नरेश अग्रवाल ने अमरूद का पौधा लगाया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पेड़ – पौधों का जीवन में बड़ा महत्व है । पेड़ है तो जल है और जल है तो कल है । विशिष्ट अतिथि नरेश अग्रवाल ने भी आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाकर उसके बड़े होने तक देख रेख करते रहना के महत्व पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे ।



