- शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित
सक्ती, (CITY HOT NEWS)//
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत पंचायत भवन के पास खुरघटी में 10 जून 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर खुरघटी में ग्राम खुरघटी, खोंधर, बसंतपुर, छुहीपाली, कटेकोनी बड़े, कटेकोनी छोटे, कंवलाझर, कुसुमझर, नावापारा ड, खैरा, रामभांठा, सिरियागढ़, सुखापाली, ठनगन, मांजरकुद एवं फरसवानी ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे।

