रायपुर// रायपुर में एक RTO एजेंट पर 4 से 5 युवकों ने पेचकस से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गुरुवार देर रात व्यापारी को लूट के बहाने रोककर अटैक किया गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक सिख युवक ने हिम्मत दिखाकर उसकी जान बचाई। फिर घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया। लेकिन आरटीओ एजेंट ने इस घटना पर FIR करने से साफ इनकार कर दिया। ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

RTO एजेंट कपिल बलेचा जिन पर हमला हुआ था।
पूरा मामला, जानिए
कपिल बलेचा गुरुवार की रात डेढ़ बजे के करीब लालपुर के पास अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से एक नीले रंग के बैटरी रिक्शा पर कुछ लड़के पहुंचे। उन्होंने लूट के इरादे से रोका। फिर युवकों उनके साथ गाली-गलौज शुरू की।

पीड़ित का सिर लहूलुहान हो गया।
विवाद के बीच पेचकस मारा
पीड़ित कपिल ने जब युवकों को गाली देने से मना किया। तो उन्होंने पीड़ित के सिर पर पेचकस से हमला कर दिया। युवक मदद के लिए चिल्लाने लगा तो वहां से गुजर रहे रायपुर तेलीबांधा के रहने वाले हिम्मत सिंह ने रुककर पीड़ित की जान बचाई।

हिम्मत सिंह ने पीड़ित को रात में उसके घर तक छोड़ा।
सिख युवक ने बचाई जान
सिख युवक हिम्मत सिंह बताया कि उसने अपनी जेब में रखी हुई सिख धर्म का प्रतीक कृपाण निकाला। उसने आरोपी युवकों को चिल्लाते हुए डराया। जिससे आरोपियों के मन में डर आ गया। वे मामला बिगड़ता देख मौके से फरार हो गए। फिर हिम्मत सिंह ने पीड़ित को रात में उसके घर तक छोड़ा।

पीड़ित ने इस घटना पर FIR करने से साफ इनकार कर दिया।
पीड़ित ने कहा- FIR नहीं करवाना चाहता हूं
इस मामले में दैनिक भास्कर ने जब पीड़ित कपिल बलेचा से बात की तो उन्होंने बताया कि टिकरापारा पुलिस में घटना के बाद उससे संपर्क किया। लेकिन उन्होंने आरोपियों के खिलाफ FIR करवाने से मना कर दिया। ये बात कपिल ने बाकायदा थाने में लिखकर भी दी है। उनका कहना है कि FIR नहीं करवाने के पीछे उनकी कुछ निजी वजह है।

हिम्मत सिंह ने भास्कर से कहा कि ये हिम्मत उन्हें अपने सिख धर्म के गुरुओं से मिली।
हिम्मत सिंह ने कहा- हिम्मत गुरुओं से मिली
इस घटना में पीड़ित की जान बचाने वाले हिम्मत सिंह ने कहा कि मैंने केवल अपना फर्ज निभाया है। हिम्मत ने दूसरे लोगों से भी अपील की है कि वे भी जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद करें। जिससे लोगों में एकता, प्यार और विश्वास बढ़े।
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे के मुताबिक पुलिस के पास शनिवार की शाम एक वीडियो सामने आया। जिसके बाद हमने पीड़ित से संपर्क किया। लेकिन उन्होंने घटना की FIR दर्ज करवाने से मना कर दिया। उन्होंने मुलायजा करवाने से भी इनकार किया है। पुलिस अब आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


