रायपुर(CITY HOT NEWS)//
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड-कसडोल की जोक व्यपवर्तन शीर्ष कार्य, जीर्णोद्धार एवं डाउनस्ट्रीम के तटबंध निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 84 लाख 11 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने की उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 14569 हेक्टेयर की विरुद्ध 4303 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्यों को पूर्ण कराने प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

