रायपुर : घाघझरिया व्यपवर्तन योजना के लिए 4.23 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर(CITY HOT NEWS)//

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सरगुजा जिले के विकासखण्ड लुण्ड्रा की घाघझरिया व्यपवर्तन योजना के एल.बी.सी. निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 23 लाख 91 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत 100 हेक्टेयर खरीफ एवं 50 हेक्टेयर रबी कुल 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Chhattisgarh