रायपुर : झोरझोरा जलाशय के कार्यों के लिए 3.22 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखण्ड-बरमकेला अंतर्गत झोरझोरा जलाशय एवं नहरों के जीर्णोद्वार एवं नहर के सीसी लाईनिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 22 लाख 97 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों को कुल 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Chhattisgarh