रायपुर (CITY HOT NEWS)//
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा ससारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के विकासखण्ड-सारंगढ़ के अंतर्गत लीलार व्यपवर्तन योजना के निर्माण कार्यों हेतु 20 करोड़ 86 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना से 930 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

