रायपुर(CITY HOT NEWS)//
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-फरसाबहार की ग्राम पंचायत दलटोली कोकिया व्यपवर्तन योजना का नहर जीर्णोद्धार, पुराने स्ट्रक्चर की मरम्मत तथा नये स्ट्रक्चर का निर्माण सी.सी. लाईनिंग और चैनल निर्माण कार्य के लिए 16 करोड़ 17 लाख 1 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर रूपांकित सिंचाई 810 हेक्टेयर के विरूद्ध 575 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

