Roshni Walia Bikini: रोशनी वालिया ने बिकिनी में शेयर कीं हसीन तस्वीरें, फैन्स बोले- गोवा की खूबसूरती तो आप हो….

Roshni Walia Bikini: रोशनी वालिया ने बिकिनी में शेयर कीं हसीन तस्वीरें, फैन्स बोले- गोवा की खूबसूरती तो आप हो….

‘महाराणा प्रताप’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे टीवी सीरियलों का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस रोशनी वालिया (Roshni Walia) ने हाल ही गोवा से बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रोशनी वालिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैन्स भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके और बढ़-चढ़कर कमेंट कर रहे हैं।

हाइलाइट्स

  • टीवी एक्ट्रेस रोशनी वालिया ने हाल ही गोवा वेकेशन से बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं
  • इन तस्वीरों में रोशनी वालिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं और फैन्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं
  • रोशनी वालिया फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं और वह कपिल शर्मा संग ‘फिरंगी’ में दिखी थीं

हिट टीवी शो ‘महाराणा प्रताप’ में महारानी अजबदी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रोशनी वालिया (Roshni Walia) सोशल मीडिया पर खूब कहर ढाती हैं। इसकी वजह है रोशनी वालिया की तस्वीरें। एक्ट्रेस आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। फैन्स भी रोशनी की कातिल अदाओं पर मर-मिटते हैं और तारीफ किए बिना नहीं थकते। अब रोशनी वालिया ने हाल ही अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह बिकिनी पहने पूल किनारे पोज देती नजर आ रही हैं।

Roshni Walia की ये तस्वीरें गोवा की हैं, जहां वह वेकेशन पर गई हैं। इन तस्वीरों पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘आपके किलर लुक्स से ज्यादा मुझे कोई और चीज खुशी नहीं देती।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कितना सोणा तुझे रब ने बनाया।’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘गोवा की खूबसूरती तो आप हो।’

roshni walia

रोशनी वालिया (Roshni Walia)

roshni walia pic

रोशनी वालिया (Roshni Walia)

टीवी से शुरुआत, फिल्मों में काम

मालूम हो कि रोशनी वालिया (Roshni Walia) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी, लेकिन वह कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। रोशनी वालिया ने कपिल शर्मा के साथ उनकी फिल्म ‘फिरंगी’ में भी काम किया था। रोशनी वालिया ने ‘महाराणा प्रताप’ के अलावा ‘तारा फ्रॉम सतारा’, ‘ये वादा रहा’, ‘बालिका वधू 2’ और ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’ जैसे शोज किए।

roshni walia 1

जब टीवी पर बनीं सीता

रोशनी वालिया टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में छोटी सीता के रोल में भी नजर आईं। रोशनी वालिया 2022 में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। वह काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं।

यहां देखें वायरल-

https://www.instagram.com/p/Cr8kYjqNW0l/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment