खाद्य विभाग के रिटायर फूड अफसर पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धमकी देने का आरोप…फेसबुक में दोस्ती की…तीन लाख रुपए वसूले…

रायपुर// छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग में पदस्थ रह चुके रिटायर फूड अफसर संजय दुबे पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धमकी देने का मुकदमा रायपुर के आरंग थाने में दर्ज हुआ है।

रिटायर फूड अफसर के खिलाफ शिकायत आरंग निवासी पीड़िता ने की है। पीड़िता की शिकायत पर आरंग पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। युवती ने रिटायर फूड अफसर के खिलाफ आठ पेज की शिकायत की थी।

आरंग थाना पहुंचकर युवती ने रिटायर फूड अफसर संजय दुबे के खिलाफ शिकायत दी है।

आरंग थाना पहुंचकर युवती ने रिटायर फूड अफसर संजय दुबे के खिलाफ शिकायत दी है।

अब पढ़े युवती ने पुलिस को क्या बताया

मैं आरंग की निवासी हूं। 23 वर्ष की हूं। वर्ष 2018-19 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से फूड ऑफिसर संजय दुबे से जान पहचान हुई थी।

फेसबुक में चेटिंग करते हुए उन्होंने मेरे निकटता बढ़ाई। मुझे बरगलाया और प्रलोभित किया। 2021 में मेरे घर आरंग आया और मेरा बलात्कार किया। इस दौरान मेरी फोटो खीची और मुझे ब्लैकमेल करने लगा।

ब्लैकमेल करने के संजय दुबे ने तीन लाख रुपए लिए और उसके बाद कई बार बलात्कार किया। मैने शादी करने का दबाव बनाया, तो मेरे को जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर फूड अफसर के खिलाफ केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह।

अब पढ़े पुलिस ने पूरे मामले में क्या कहा

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया, कि युवती ने रिटायर फूड अफसर संजय दुबे के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जांच जारी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पढ़े संजय दुबे और युवती के बीच बातचीत का अंश

Chhattisgarh