राजधानी रायपुर में एक बार फिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शहर में रेड रूम टेक्नो पार्टी नाम से आयोजित होने वाली पार्टी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खुलेआम प्रमोट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रमोशनल वीडियो में नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं वीडियो को अश्लील अंदाज में प्रस्तुत कर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।

रायपुर// राजधानी रायपुर में एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए कथित रेव पार्टी के प्रचार का मामला सामने आया है।
“रेड रूम टेक्नो पार्टी” नाम से प्रचारित किए जा रहे एक इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

युवतियों से इवेंट का प्रमोशन कराया जा रहा है।
इन वीडियो में पार्टी को अश्लील अंदाज में प्रमोट किया जा रहा है। साथ ही नशे और देर रात होने वाली गतिविधियों को भी ग्लैमराइज करने की कोशिश दिखाई दे रही है।

आयोजकों द्वारा पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है।
अब पढ़े क्या है पूरा मामला
यह पार्टी वीआई रोड स्थित फर्जी कैफे में आयोजित किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि जिस जगह का नाम प्रचार में लिया जा रहा है, वहां पहले भी देर रात होने वाली पार्टियों और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

आयोजकों द्वारा पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है।

युवाओं को आकर्षित करने कम उम्र की युवतियों से प्रचार
सबसे गंभीर बात यह है कि प्रचार वीडियो में कम उम्र की लड़कियों जैसे दिखने वाले चेहरों का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में तेज म्यूजिक, शराब, धुएं और डांस के जरिए पार्टी को हाई-प्रोफाइल और आकर्षक दिखाने की कोशिश की गई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह के कंटेंट से युवाओं और स्कूली बच्चों पर गलत असर पड़ सकता है।

आयोजकों द्वारा पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है।
स्लोग्न बनाकर प्रमोशन में डाले
वीडियो में “नो रूल्स”, “ऑल नाइट”, “फुल टेक्नो वाइब” जैसे स्लोगन भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ क्लिप्स में नशे से जुड़े संकेत और पार्टी के दौरान विशेष “एक्सपीरियंस” देने के दावे भी किए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि आयोजन में नशा परोसने की तैयारी हो सकती है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर बिना अनुमति इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, तो पुलिस और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर खुलेआम सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने के बावजूद संबंधित एजेंसियां अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं।
अब पढ़े धार्मिक संगठनों ने क्या कहा
बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने ने मीडीया से चर्चा के दौरान कहा, कि पुलिस अधिकारियों से इस आयोजन के संबंध में शिकायत की है।
पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन मिला है। आयोजनकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने स्तर पर आयोजन को बंद कराएंगे।
पुलिस ने शुरू की जांच
रेव पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जांच अधिकारियों का कहना है, कि आयोजकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। आयोजन ना हो, इसलिए निर्देश जारी किया जाएगा।

