रायपुर (CITY HOT NEWS)//
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को जिला स्तर पर सामूहिक योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्यालय कांकेर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारियां प्रारम्भ कर दी गईं है।

