रायपुर (CITY HOT NEWS)//
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कुशल संगठनकर्ता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और संगठन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके सरल व्यक्तित्व, अनुशासन, त्याग और संगठन के प्रति अटूट समर्पण ने असंख्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्व. ठाकरे जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी विचारधारा और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से कायम रखा। उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के आदर्शों और विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का उनका संकल्प हम सभी को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

