अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल ने जमनीपाली अग्रसेन भवन में किया ध्‍वाजारोहरण

अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल ने जमनीपाली अग्रसेन भवन में किया ध्‍वाजारोहरण

जमनीपाली – साडा कॉलोनी जमनीपाली स्थित अग्रसेन भवन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी सोमवार को 77वाँ गणतंत्र राष्‍ट्रीय पर्व बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया गया । समारोह के शुरूआत में भारत माता के तैलचित्र पर माल्‍यार्पण किया गया तत्‍पश्‍चात् अग्रवाल सभा  दर्री जमनीपाली के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल ने ध्‍वाजारोहरण किया । 

प्रेमकुमार अग्रवाल ने उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 77वर्ष पूर्व आज के ही दिन सविंधान को अंगीकार किया गया था । आज का यह दिन हमें हमारे देश के नवनिर्माण में महापुरूषों के योगदान को याद दिलाता है । 

सभा के सचिव मनोज कुमार अग्रवाल, उपाध्‍यक्ष बैद्यनाथ भवानी, राजेन्‍द्र कुमार अग्रवाल (राजा) कोषाध्‍यक्ष सुरेश बालाजी, अग्रवाल महिला मंडल अध्‍यक्ष संगीता पालीवाल, निलम अग्रवाल, सविता अग्रवाल, अल्‍का सिंघानिया, संतोष अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, वरिष्‍ठ सदस्‍य महेश अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, रिशी अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, आशिष अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सौरभ प्रगति, अरूण केडिया, अमन ठाकुर, विजय सिंह एवं लखन सिंह सहित अन्‍य उपस्थित   थे । 

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष अग्रवाल ने किया एवं आभार महेश अग्रवाल ने व्‍यक्‍त किया । 

Chhattisgarh