विधानसभा क्षेत्र का मतदान केन्द्रवार प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 को

कोरबा – जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अनुविभागीय अधिकारी  (रा.) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोरबा द्वारा कोरबा विधानसभा क्षेत्र क्र.21 का मतदान केन्द्रवार प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 3 नवम्बर, दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे इंदिरा स्टेडियम टी पी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में रखा गया है ।

श्री यादव ने आगे बताया कि चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम का तिथिवार कार्यक्रम घोषित किया है जिसके तहत् हर एक मतदाता से गणना प्रपत्र एन्युमरेशन फॉर्म  भरवाना है । कोई भी मतदाता छुटे नहीं इसके लिए कांग्रेस संगठन ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र क्र. 21 के सभी 244 मतदान केन्द्रों के लिए बीएलए नियुक्त किये हैं जिन्हें 3 नवम्बर सोमवार को राजीव गांधी ऑडिटोरियम  में आयोजित प्रशिक्षण का कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे तक आवश्यक रूप से पहुंचना होगा । पूरा कार्यक्रम निर्वाचन आयोग का है जिसमें कांग्रेस के सभी बीएलए पहुंचकर प्रशिक्षण का लाभ लेकर बूथ स्तर पर कार्य करेंगे ।

Chhattisgarh