नया आधार एप लॉन्च, QR से डिटेल्स शेयर कर सकेंगे: फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं, फोन में 5 फैमिली मेंबर के आधार रख सकेंगे..जानें टॉप फीचर जो बनाएंगे आपका काम आसान..

नई दिल्ली// यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने आधार कार्ड का नया मोबाइल एप लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए अब आप एक ही फोन में 5 आधार प्रोफाइल स्टोर कर सकते हैं। इसमें आधार की सिर्फ वही जानकारी शेयर करने का ऑप्शन है, जो जरूरी हो।

आप UPI में जिस तरह स्कैन कर पेमेंट करते है, उसी तरह आधार डिटेल्स शेयर कर सकते हैं। एप को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए इसमें फेस ऑथेंटिकेशन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।

नया एप पुराने एम आधार एप को रिप्लेस नहीं करता, बल्कि उसके साथ काम करता है। मतलब, कुछ काम के लिए पुराने वाले एप का ही इस्तेमाल करना होगा, कुछ के लिए नया।

आधार के नए एप के फीचर्स

  • फोन में आधार कैरी करें: ई-आधार हमेशा साथ रहेगा, पेपर कॉपी की जरूरत नहीं होगी।
  • फेस स्कैन शेयरिंग: ID शेयर करने के लिए फेस स्कैन करना होगा, पिन-OTP की तरह सेफ।
  • सिक्योर लॉगिन: बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से एप ओपन होगा।
  • मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट: हिंदी, इंग्लिश सहित कई भाषाओं में अवेलेबल।
  • ऑफलाइन यूज: इंटरनेट नहीं होने पर भी आधार देख सकेंगे।

पुराना आधार एप पहले से था, फिर नया क्यों लाया गया?

पुराना mAadhaar और नया आधार एप का मकसद आधार को डिजिटल तरीके से यूज करना है, लेकिन फोकस अलग-अलग है…

  • PDF डाउनलोड या PVC कार्ड के लिए अभी भी mAadhaar यूज करें।
  • वर्चुअल ID जेनरेट या कुछ अपडेट्स के लिए UIDAI पोर्टल या mAadhaar ही बेहतर।
  • नया एप प्राइवेसी-फर्स्ट है, जहां सिलेक्टिव डिस्क्लोजर से सिर्फ जरूरी इंफो शेयर होती है।

नए एप से यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा?

  • होटल चेक-इन, SIM एक्टिवेशन या बैंक KYC तेज होगी।
  • फैमिली मैनेजमेंट आसान, एक फोन पर सबके डिटेल्स।
  • सिलेक्टिव शेयरिंग से पर्सनल डेटा एक्सपोज नहीं होगा।

2009 में शुरू हुआ था आधार

आधार 2009 में शुरू हुआ था। अब 1.3 अरब यानी 130 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार हैं। पहले पेपर कार्ड था, फिर mAadhaar एप आया। अब डिजिटल इंडिया के तहत फुली डिजिटल एप लाया गया है। सरकार की कोशिश है कि हर सर्विस ऑनलाइन हो जाए।

Chhattisgarh