महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट-पार्ट में मिली बोतल:CCTV में दिखा संदिग्ध, TS सिंहदेव बोले- निर्भया कांड जैसी हैवानियत, आरोपी को फांसी हो

सरगुजा// छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रेप के बाद महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है। CCTV कैमरे में एक संदिग्ध कैद हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, सामाजिक संस्था के सदस्यों के सहयोग से बेटे ने मां का अंतिम संस्कार किया।

रेप के आरोपी को फांसी देने की मांग की गई है। - Dainik Bhaskar

रेप के आरोपी को फांसी देने की मांग की गई है।

इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ये हैवानियत दिल्ली की निर्भया कांड जैसी है। वहीं, महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया। 11 मीटर श्वेत साड़ी में लोगों के हस्ताक्षर लिए।

घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

सड़क किनारे मटन दुकान में इस हालत में मिला शव।

सड़क किनारे मटन दुकान में इस हालत में मिला शव।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

CCTV में संदिग्घ महिला के साथ दिखा था।

CCTV में संदिग्घ महिला के साथ दिखा था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित झोपड़ीनुमा मटन की दुकान है। जहां शुक्रवार (3 अप्रैल) सुबह एक महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने देखा तो थाने में सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। जहां देखा गया कि, महिला के गले में धारदार हथियार के निशान थे, वहीं उसका सिर भी कुचला हुआ था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।

जांच के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है। शुरुआती जांच में उसके साथ रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को भी बुरी तरह कुचल दिया गया है। गले में भी निशान मिले।

महिला की हुई शिनाख्त, संस्था ने कराया अंतिम संस्कार

पुलिस जांच के दौरान महिला की पहचान 45 वर्षीय लखनपुर निवासी के रूप में हुई है। वह कई साल से परिवार से अलग अंबिकापुर के गंगापुर में बेटे के साथ रह रही थी। उसका बेटा अकेला था, इसलिए पुलिस ने अनोखी सोच संस्था को इसकी जानकारी दी, तो संस्था के सदस्यों ने शनिवार को गंगापुर मुक्तिधाम में महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया।

अनोखी सोच संस्था ने शनिवार को गंगापुर मुक्तिधाम में महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया।

अनोखी सोच संस्था ने शनिवार को गंगापुर मुक्तिधाम में महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया।

एक संदिग्ध की हुई पहचान

मामले की जांच कर रही पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें महिला एक व्यक्ति के साथ रात करीब 1 बजे घटना स्थल की ओर जाते दिखाई दे रही है। महिला ने व्यक्ति के कंधे पर हाथ भी रखा हुआ था।

घटना स्थल पर पर्दा लगा था। जिसके पीछे दोनों ने खाना भी खाया था। एक फूटेज में संदिग्ध का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है। पुलिस ने उसकी पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रुप में की है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध।

सिंहदेव बोले- शर्म से झुकी हुई है आंखें

इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि, अंबिकापुर की एक बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। यह हैवानियत दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दिल दहला देने वाली है। क्रोध भी है, पीड़ा भी है, और एक गहरा सवाल भी-क्या हमारी बेटियां अब सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं?

सिंहदेव ने कहा कि, जब शहर का सबसे व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं, तो यह सरकार आखिर किस बात का शासन चला रही है? व्यक्तिगत राय में, ऐसे जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। सिंहदेव ने मांग की है कि आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी हो और सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। ऐसी सख्त सजा दी जाए जो मिसाल बने।

महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते क्राइम के विरोध में सरगुजा जिला महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है। महिला कांग्रेस ने शहर के कई चौक-चौराहों पर जाकर 11 मीटर की श्वेत साड़ी में लोगों से उनका हस्ताक्षर लेकर राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को भेजने का निर्णय लिया है।

जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि, साड़ी भारतीय महिलाओं के लिए मात्र परिधान ही नहीं साथ ही साथ उनके आत्मसम्मान, गरिमा, शालीनता, सुरक्षा का भी प्रतीक है। सरगुजा की खराब कानून व्यवस्था महिलाओं के इसी प्रतीक का चीरहरण कर रही है। इस लिए हमने साड़ी को हस्ताक्षर अभियान का प्रतीक बनाया है।

महिला कांग्रेस ने शहर के कई चौक-चौराहों पर जाकर 11 मीटर की श्वेत साड़ी में लोगों से उनका हस्ताक्षर लिए।

महिला कांग्रेस ने शहर के कई चौक-चौराहों पर जाकर 11 मीटर की श्वेत साड़ी में लोगों से उनका हस्ताक्षर लिए।

रेप और मर्डर के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

रेप और मर्डर के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

Chhattisgarh