कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग….43 नई-पुरानी बाइक जलकर राख….

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें बगल में स्थित हीरो बाइक शोरूम तक पहुंच गईं, जिससे वहां रखी करीब 43 नई-पुरानी बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गईं।

हीरो शोरूम की बाइक आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। - Dainik Bhaskar

हीरो शोरूम की बाइक आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं।

वहीं आग से बचाने के लिए बाहर निकाली गई 2-3 बाइक चोरी होने की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा इस अग्निकांड में कबाड़ गोदाम में खड़ा एक माजदा वाहन और एक छोटा हाथी वाहन भी जलकर पूरी तरह राख हो गया।

फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, लेकिन गोदाम से अब भी धुआं उठ रहा है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, जांच जारी है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।

घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए-

आग की चपेट में आने से 43 नई-पुरानी बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गई।

आग की चपेट में आने से 43 नई-पुरानी बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गई।

कबाड़ गोदाम में खड़ा माजदा वाहन और छोटा हाथी वाहन भी जल गया।

कबाड़ गोदाम में खड़ा माजदा वाहन और छोटा हाथी वाहन भी जल गया।

देर रात तक दमकल कर्मी लगातार पानी डालकर आग बुझाने में जुटे रहे।

देर रात तक दमकल कर्मी लगातार पानी डालकर आग बुझाने में जुटे रहे।

प्लास्टिक के आग तैजी से फैली आग

दरअसल, शनिवार दोपहर छातामुड़ा रोड स्थित कबाड़-प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और कबाड़ सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई और उस पर पूरी तरह काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक दमकल कर्मी लगातार पानी डालकर आग बुझाने में जुटे रहे।

हीरो शोरूम की बाइकें भी चपेट में

आग की लपटें पास के हीरो बाइक शोरूम तक पहुंच गईं। इससे शोरूम में रखी करीब 43 नई और पुरानी बाइकें आग की चपेट में आ गईं। आग बढ़ते देख कर्मचारियों ने कई नई बाइकें बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर रख दीं।

बाहर रखी बाइक चोरी

शोरूम प्रबंधन के अनुसार, बाहर रखी गई 2-3 बाइक चोरी हो गईं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन गोदाम से अब भी धुआं उठ रहा है।

आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन गोदाम से अब भी धुआं उठ रहा है।

शोरूम की दीवारें भी क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि आग की लपटें शोरूम के पीछे और साइड वाले हिस्से तक पहुंच गई थीं। तेज गर्मी के कारण वहां की दीवारों में दरारें आ गईं। वहीं शोरूम में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। हालांकि सभी गाड़ियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

अब भी उठ रहा धुआं

जिला कमांडेंट ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि आग बुझाने के लिए करीब 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गई थीं। दमकल कर्मियों ने पूरी रात आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

लेकिन आग पूरी तरह शांत नहीं हुई है। अंदर सुलग रही आग के कारण अब भी धुआं उठ रहा है। प्लास्टिक सामग्री होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई, क्योंकि ऊपर से आग बुझने के बाद भी अंदर आग सुलगती रही और फिर से भड़क जाती थी।

छातामुड़ा रोड स्थित हीरो कंपनी का शोरूम है।

छातामुड़ा रोड स्थित हीरो कंपनी का शोरूम है।

46 गाड़ियों का नुकसान

शोरूम के मैनेजर आस्टिन जॉर्ज ने बताया कि आग करीब साढ़े 12 बजे लगी थी। कबाड़ गोदाम से आग फैलकर शोरूम तक पहुंच गई। आग में शोरूम में लगा कंप्रेसर पूरी तरह जल गया और वर्कशॉप की दीवारें भी फट गईं। सुबह किए गए आकलन में 43 गाड़ियां जली हुई मिलीं। अभी पूरे स्टॉक की गिनती पूरी नहीं हुई है।

Chhattisgarh