टावर पर चढ़कर युवती के सुसाइड मामले में शादीशुदा बॉयफ्रेंड गिरफ्तार….बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी युवती, बॉयफ्रेंड ने मना किया तो लगाई फांसी..कॉल डिटेल्स से हुआ खुलासा..

जशपुर// छत्तीसगढ़ के जशपुर में टावर पर चढ़कर युवती (22) के सुसाइड मामले में पुलिस ने उसके शादीशुदा बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि युवती बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। लेकिन उसके बॉयफ्रेंड ने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया।

टावर पर चढ़कर जान देने के मामले में पुलिस ने आरोपी शादीशुदा बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

टावर पर चढ़कर जान देने के मामले में पुलिस ने आरोपी शादीशुदा बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने युवती से कहा कि वह उसे पसंद नहीं करता और उससे मोबाइल पर सिर्फ टाइम पास के लिए बात करता था। उसने यह भी बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

इसी दौरान युवती ने कहा था कि अगर वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा तो वह सुसाइड कर लेगी। इस पर आरोपी ने उसे सुसाइड कर लेने की बात कह दी। जिसके बाद युवती ने टावरलेस टावर पर चढ़कर वहीं फांसी लगा ली। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए 3 तस्वीरें

युवती ने टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली।

युवती ने टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली।

कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव नीचे उतारा गया।

कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव नीचे उतारा गया।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

अब जा​निए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 26 मई की रात युवती कुनकुरी थाने में लगे वायरलेस टावर के पास पहुंची। दुपट्टा लेकर 70 फीट ऊंचाई पर चढ़ गई और अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मर्ग कायम किया। फिर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा किया गया और डॉक्टरों की टीम से युवती का पोस्टमॉर्टम कराया गया। युवती की पहचान थाना कुनकुरी क्षेत्र की रहने वाली नीलिमा लकड़ा (22) के रूप में हुई।

कॉल डिटेल्स से हुआ खुलासा

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की। जांच में पता चला कि घटना से पहले युवती की तीन अलग-अलग नंबरों पर लगातार बातचीत हुई थी।

फिर पुलिस ने उन लोगों को बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ और बाकी सबूतों के आधार पर यह सामने आया कि युवती ने मौत से पहले अपने दो जानने वालों को रविशंकर राम के साथ हुई पूरी बात और अपनी परेशानी के बारे में बताया था।

लंबे समय से था अफेयर

पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके बॉयफ्रेंड रविशंकर राम को बुलाया। उसने बताया कि उसका और नीलिमा के बीच लंबे समय से अफेयर था। नीलिमा बार-बार उसके साथ रहने की बात कहती थी।

इससे परेशान होकर रविशंकर ने बताया कि 25 मई की शाम वह नीलिमा को कुनकुरी बस स्टैंड से अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर की तरफ ले गया था।

वहां उसने नीलिमा से कहा कि वह उसे पसंद नहीं करता और उससे मोबाइल पर सिर्फ समय बिताने के लिए बात करता था। उसने यह भी बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। यह बात सामने आने के बाद दोनों के बीच जमकर विवाद और कहासुनी हुई थी।

युवती के साथ देखकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद

आरोपी के अनुसार, विवाद के दौरान नीलिमा ने रविशंकर से कहा था कि यदि वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी। इस पर आरोपी ने कथित रूप से युवती से आत्महत्या कर लेने की बात कही और साफ शब्दों में उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।

इसी दौरान आरोपी की पत्नी अपने भतीजे के साथ वहां पहुंच गई। पति को दूसरी युवती के साथ देखकर पति-पत्नी के बीच भी विवाद हुआ। बाद में समाज की बैठक बुलाने की बात कहकर रविशंकर की पत्नी वहां से चली गई।

मानसिक रूप से परेशान थी युवती

इसके बाद नीलिमा ने अपने मोबाइल से अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी थी। इतना ही नहीं, उसके कुछ साथियों ने भी नीलिमा की मां को इस मामले के बारे में बताया था।

इसके बावजूद देर रात रविशंकर राम युवती को बाइक से लेकर कुनकुरी के एक चौक के पास छोड़कर वहां से चला गया। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम से युवती काफी टूट गई थी और मानसिक रूप से बेहद परेशान थी।

शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था।

शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था।

टावर पर चढ़कर बनाया फंदा

अगले दिन 26 मई की रात नीलिमा चोरी-छिपे कुनकुरी थाना परिसर में पहुंची और करीब 70 फीट ऊंचे वायरलेस टावर पर चढ़ गई और फंदा बनाकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की, जिसमें घटनाक्रम, कॉल रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और बाकी सबूत देखे।

जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि रविशंकर राम के व्यवहार और उससे जुड़े कथित बयानों की वजह से नीलिमा मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी और इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी रविशंकर राम के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मामले में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने 4 जून 2026 को उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस मामले को लेकर जशपुर के सीनियर SP डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की है। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून से कोई ऊपर नहीं है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh