दंतेवाड़ा, (CITY HOT NEWS)//
अगर आत्मनिर्भर होने की उत्कृष्ट अभिलाषा हो तो नियति स्वयं ही मार्ग प्रशस्त करने लगती हैं। इसमें केवल निरंतर मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। यही निरंतरता और दृढ़ निश्चय ही व्यक्ति को उसके लक्ष्य तक पहुचाता है और यह पैमाना जीवन मार्ग के हर ढांचे पर सटीक बैठता है। इस क्रम में ग्राम तुड़पारास विकासखण्ड दंतेवाड़ा की प्रगतिषील महिला कृषक श्रीमती मनीषा नागेश कहती हैं की 2 साल पहले उनकी सास ने 1 हेक्टेयर के जमीन मे सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया था , लेकिन अब उनकी सास की जगह वे स्वयं सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही है।
इन्होंने पहली बार उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की सहायता से उत्पादन शुरू किया हैं और वे कहती है की उन्होंने अपने बाड़ी मे टमाटर, बैगन, बरबटी, तोरई, केला, करेला और अन्य सब्जियां उगा रही हैं और वे उन सब्जियों को बेच कर आय प्राप्त कर रही हैं। उनके 3 बच्चे हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे है, वे कहती हैं की सब्जी बेच कर उनको जो आय प्राप्त होती हैं उससे उनके बच्चों की पढ़ाई तथा परिवार की आर्थिक स्थिति मे भी मदद मिलती हैं। उन्होंने शासकीय विभाग की सहायता से सोलर पैनल का बोर खुदवाया हैं और वे वही से सब्जियों मे सिंचाई करती हैं, और उनका कहना हैं कि वे सब्जियों के उत्पादन के लिए प्राकृतिक रूप से पैरावट का बना हुआ मल्चिंग का उपयोग करती हैं जिसमे घास ज्यादा नहीं उगते और घास साफ करने के लिए लोगों की जरूरत भी नहीं पड़ती। उन्होंने पॉलीथिन मल्चिंग के स्थान पर पैरावट का प्राकृतिक मल्चिंग को चुना हैं। मनीषा यह भी कहती है कि शासकीय विभाग की तरफ से बहुत सी योजनाएं है। जिनसे मुझ जैसी अन्य महिलाएं भी लाभ लेकर स्वावलंबी बन सकती है। वे आगे बताती है कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना जिसमे ग्राफ्टेड टमाटर ,बैगन का पाला दिया जाता हैं, और राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना मे केला, पपीता और अन्य फलदार पौधे दिए जाते हैं,और राज्य पोषित विकास योजना,ऑइल पाम मिशन आदि योजना का लाभ लेकर एक किसान अच्छा सब्जी उत्पादन कर सकता हैं जिससे उनको आत्मनिर्भर बनने मे मदद मिलेगी।
श्रीमती मनीषा नागेश कहती हैं की वे गृहस्थी चलाने के साथ-साथ सुबह शाम थोड़ा समय निकाल कर अपने सब्जी बाड़ी मे भी मेहनत कर लिया करती हैं। जिसका परिणाम उनको अच्छे आय के रूप मे प्राप्त होता हैं और वे अपने आप को आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। आज श्रीमती मनीषा नागेश का मानना है कि यदि किसान मेहनत के साथ-साथ कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें ,तो कम भूमि मे भी अच्छी आय प्राप्त की जा सकती हैं। आज वे अपने क्षेत्र मे सफल सब्जी उत्पादक किसान के रूप मे पहचान बना रही हैं और अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

