
उत्तर बस्तर कांकेर,(CITY HOT NEWS)//
रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सिंगारभाट कांकेर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ प्रभारी अधिष्ठाता, डॉ. पी. एस. मरकाम एवं प्रभारी रा.से.यो. डॉ. अनिल दिव्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मंे कु. वर्षा रानी साहु द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया साथ ही प्रत्येक योग का शरीर के किस भाग पर विशेष उपयोगी होता है इसकी जानकारी भी प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा मानव श्रृंखला निर्मित कर योग के उद्देश्य को लोगो तक पहुंचाने का संदेश दिया गया साथ ही योगासन कर लोगों को शारीरिक सुदृण्ड करने का भी संदेश दिए। प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. मरकाम ने अपने उद्बोधन में योग के अवधारणा को प्रकाश में लाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कार्यालयीन स्टाफ एवं छात्रो को मानसिक, शारीरिक अवसाद से बचने के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनने की अपील किये एवं शिक्षा के लिए अनुकुल वातावरण निर्मित करने पढ़ाई के साथ-साथ योग को आवश्यक बताया। प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. अनिल दिव्य ने मनुष्य जीवन में योग को अहम भूमिका बताते हुए नित्य दिन करने की सलाह देते हुए कहा की शारीरिक विकार को दूर करने एवं निरोग जीवन के लिए योग आवश्यक है। सह-प्राध्यापक डॉ. अनिल दिव्य ने कहा कि योग तनाव शारीरिक अवसाद से होने वाले शारीरिक बीमारियों को दूर करने का एक अच्छा उपाय है। जिसे अपने घर एवं आसपास के लोगों को अवगत कराने की सलाह दिये। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक श्री अनिल कुमार नेताम, अतिथि शिक्षक श्री प्रदीप कुमार गंजीर, श्री थलेश कुमार, डॉ. जागृति पटेल, डॉ. उषा यादव, कु. वर्षा रानी साहू श्री नरेन्द्र कुमार साहू, महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

