हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा स्कूल में ही सहपाठी छात्र का हाथ पकड़ खुलेआम शादी की करने लगी जिद …परिजनों ने समझाया..

बलरामपुर// बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के एक हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ने सहपाठी छात्र का हाथ पकड़ लिया और खुलेआम शादी की जिद करने लगी। छात्र ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन छात्रा हाथ नहीं छोड़ रही थी। यह देख मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, छात्र और छात्रा एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़ते हैं। छात्रा ने खुलेआम शादी की जिद करते हुए छात्र का हाथ पकड़ रखा था। मामला बढ़ता देख किसी ने छात्र के परिजनों को सूचना दी।

थोड़ी देर में छात्र के माता-पिता मौके पर पहुंचे और दोनों को काफी समझाइश दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। घटना के दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने इस पूरी स्थिति का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में छात्रा को छात्र का हाथ पकड़े हुए और शादी की जिद करते हुए देखा जा सकता है। इस मामले में अब तक स्कूल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Chhattisgarh