JMFC न्यायालय के सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के घर से जेवरात-कैश समेत 75 हजार के सामान चोरी…

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में JMFC न्यायालय के सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के घर में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर में रखे जेवरात, कैश समेत 75 हजार के सामान को मौका पाकर चोरों ने पार कर दिया। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

घर में रखे सोने के जेवरात, कैश और समान को लेकर आरोपी फरार हुए - Dainik Bhaskar

घर में रखे सोने के जेवरात, कैश और समान को लेकर आरोपी फरार हुए

मिली जानकारी के मुताबिक पीडब्लूडी ऑफिस के समीन मदनपुर में रहने वाली अंजु गुप्ता 53 साल जेएमएफसी (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) न्यायालय में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर पदस्थ है।

अंजु गुप्ता दीपावली अवकाश पर 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर अपने परिजनों के पास सिंगरोली मध्यप्रदेश गई हुई थी। इसके बाद जब वह वापस घर लौटी, तो उसने घर के बाहर रूम के ताला खोलकर अन्दर गई तो देखी कि घर में अंधेरा है।

मोबाईल से लाईट चालू करने से पता चला कि घर के बिजली वायर के केबल गायब हैं और सारे पावर प्लग चोरी हो गया है। पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर 45 हजार के सोने की जेवरात, कैश 20 हजार व 10 हजार के सामान कुल 75 हजार की चोरी कर फरार हो गया है।

खरसिया थाना क्षेत्र में लोक अभियोजन अधिकारी के घर चोरी की घटना घटित हुई

खरसिया थाना क्षेत्र में लोक अभियोजन अधिकारी के घर चोरी की घटना घटित हुई

पुलिस अपराध दर्ज किया अलमारी खुला हुआ था और पूरा समान जमीन में बिखरा पड़ा था। इसके बाद उसने आसपास अपने स्तर पर पतासाजी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

जिसके बाद उसने मामले में शिकायत दर्ज करायी। जहां पुलिस ने आज मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh