ज्वेलरी दुकान से एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी…पुलिस और क्राइम ब्रांच सीसीटीवी कैमरों की कर रही जांच…

रायपुर// रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स में भारी मात्रा में ज्वेलरी की चोरी हुई है। शनिवार देर-रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपए के जेवरात पार कर दिए। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।

सोमवार सुबह शोरूम खोला गया तो चोरी का पता चला। - Dainik Bhaskar

सोमवार सुबह शोरूम खोला गया तो चोरी का पता चला।

जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की रात करीब 12:30 बजे चोर लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में घुसे और दुकान से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के कारण इसकी जानकारी कारोबारी को नहीं हुई। सोमवार सुबह शॉप खोलने पर चोरी का पता चला।

पहले ये तस्वीर देखिए…

रायपुर के शंकर नगर इलाके में स्थित है लक्ष्य ज्वेलर्स।

रायपुर के शंकर नगर इलाके में स्थित है लक्ष्य ज्वेलर्स।

मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच

सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिससे चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

सोमवार को फोरेंसिक की टीम जांच करने शोरूम पहुंची।

सोमवार को फोरेंसिक की टीम जांच करने शोरूम पहुंची।

Chhattisgarh