रायपुर : छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैश्विक शंखनाद

छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैश्विक शंखनाद
  • करकाभाट के 5000 साल पुराने स्मारकों को देखने पहुंचे दक्षिण कोरियाई शोधकर्ता

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

करकाभाट के 5000 साल पुराने स्मारकों को देखने पहुंचे दक्षिण कोरियाई शोधकर्ता
करकाभाट के 5000 साल पुराने स्मारकों को देखने पहुंचे दक्षिण कोरियाई शोधकर्ता

छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत अब सात समंदर पार अपनी चमक बिखेर रही है। बालोद जिले में स्थित लगभग 5000 वर्ष पुराना ‘करकाभाट’ महापाषाणीय स्थल अन्तर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। हाल ही में दक्षिण कोरिया से दो विदेशी शोधकर्ता इस ऐतिहासिक स्थल का अध्ययन करने पहुंचे, जो प्रदेश के पर्यटन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

करकाभाट के 5000 साल पुराने स्मारकों को देखने पहुंचे दक्षिण कोरियाई शोधकर्ता

प्राचीन संस्कृति का जीवंत प्रमाण

          करकाभाट का यह स्थल उस कालखंड की गवाही देता है जब मानव समाज ने पूर्वजों की स्मृति में विशाल पत्थरों के स्मारक बनाने की परंपरा शुरू की थी। यहाँ स्थित मेनहिर, डोलमेन और पत्थरों के वृत्त न केवल तत्कालीन अंतिम संस्कार की रीतियों को दर्शाते हैं, बल्कि प्रागैतिहासिक समाज की धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं का भी खुलासा करते हैं। पुरातात्विक दृष्टि से महानदी घाटी का यह क्षेत्र पाषाण काल से महापाषाणीय काल तक के मानव विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

करकाभाट के 5000 साल पुराने स्मारकों को देखने पहुंचे दक्षिण कोरियाई शोधकर्ता

अंतरराष्ट्रीय पहचान की दिशा में प्रयास

          बालोद इको टूरिज्म के अध्यक्ष सूरज करियारे ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से जिले की धरोहरों को वैश्विक पटल पर लाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोरियाई शोधकर्ताओं ने गाइड यशकांत गढ़े और टोमेश ठाकुर के मार्गदर्शन में यहाँ की संस्कृति और इतिहास का गहन अध्ययन किया। विदेशी पर्यटकों ने इस अनुभव को ‘अद्भुत और अविस्मरणीय’ बताते हुए यहाँ दोबारा आने की इच्छा जाहिर की है।

पर्यटन मंत्री का विजन

          इस उपलब्धि पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा, “करकाभाट जैसे अद्वितीय स्थलों तक विदेशी पर्यटकों का पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित हो रहा है। हमारा उद्देश्य स्थानीय धरोहरों को संरक्षित करते हुए पर्यटन के जरिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।”

Chhattisgarh