गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, (CITY HOT NEWS)///
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य मद अंतर्गत 25 नए हैंडपंपों के खनन किए गए हैं। इनमें गौरेला विकासखंड में 14, मरवाही विकासखंड में 7 एवं पेंड्रा विकासखंड में 4 हैंडपंप शामिल हैं। नए हैंडपंपो के खनन से पेयजल संकट वाले क्षेत्रों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है।
कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती प्रिया सोनी ने बताया कि हैंडपंपों के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया गया, जहां पेयजल की आवश्यकता अधिक थी। हैंडपंप खनन किए गए पंचायतों में बस्ती, लमना, कोटमीखुर्द, सधवानी, उमरखोही, धनगंवा, अंजनी, पीपरखुटी, खोडरी, तेंदुमुड़ा, धनौली, देवरगांव, पड़वनिया, ठाडपथरा, कोडगार, बम्हनी, अमारु, भर्रीडांड, बंधौरी, कटरा, निमधा, मड़वाही, तेंदुमुड़ा, दानिकुंडी एवं नगरीय निकाय क्षेत्र पेंड्रा में स्कूल के पास शामिल हैं।

