गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर जनदर्शन में विभिन्न मांगो- शिकायतों से संबंधित 61 आवेदन प्राप्त

 गौरेला पेंड्रा मरवाही,(CITY HOT NEWS)//

कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 61 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बारी-बारी से सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने राजस्व से संबंधित ऐसे प्रकरण जो लंबे समय से लंबित हैं, को गंभीरत से लेते हुए स्वयं परीक्षण कर निराकृत कराने आवेदकों को आश्वासन दिया। उन्होंने सीमांकन, बटवारा आदि से संबंधित प्रकरणों का मौका मुआवना कर निराकृत करने तहसीलदारों को निर्देश दिए। गलत ढ़ंग से सीमांकन होने की शिकायत पर संबंधित आवेदक को पुर्नसीमांकन के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने कहा। इसी तरह गैस कनेक्शन, पेंशन, राशन, बिजली, पानी सहित विभिन्न तरह के आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को आवेदन भेज कर निराकृत कराने कहा। जनदर्शम में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

Chhattisgarh