गरियाबंद : विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

 विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
  • 15 यूनिट रक्त संग्रहित
  • 50 नियमित रक्तदाताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
  • रक्तदान को महादान बताते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील

गरियाबंद, (CITY HOT NEWS)//

जिला चिकित्सालय गरियाबंद में कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के सह अध्यक्ष श्री बीएस उइके के निर्देश पर  एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर के मार्गदर्शन में 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जिले में रक्त संग्रह की सुविधा के लिए एवं जरूरतमंदो की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु पात्र रक्तदाताओं द्वारा नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने पर जोर दिया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 15 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। साथ ही साथ जिले में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले 50 रक्तदाताओं एवं संचालित रक्तदाता समूह के स्वंय सेवी संस्थाओं के कार्यकताओं को विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
जिला पंचायत के सीईओ श्री चंद्राकर ने संबोधित करते हुए अपने स्वंय के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि रक्तदान महादान है, रक्तदान से जरूरतमंद को जीवन बचाया जा सकता है। जिलें में संचालित रक्तदाता समूह को रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं रक्तदान से प्राप्त रक्त से जरूरत मंदो की जान बचाई जा सकती है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए लोगो को आगे आना चाहिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने कहा कि सभी को इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना चाहिए, एवं रक्तदान के लाभ एवं और जनजागरूकता के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1 यूनिट रक्त से 03 व्यक्ति की जान बचाया जा सकता है, 18 वर्ष से 65 वर्ष के कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है एवं रक्तदान से रक्तदाता का रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्वि, हार्ट एवं लिवर के लिए फायदेमंद होता है। उन्होंने बताया कि माह जनवरी से जून 2026 अभी तक कुल 1120 रक्तदान किया गया एवं 1120 मरीजों को रक्त संचरण जिला ब्लड बैक गरियाबंद द्वारा किया जा चुका है।
  पैथोलॉजिस्ट डॉ. विपिन बिहारी अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी रक्तदाताओं को अन्य लोगो को भी रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित करने कहा। इस दौरान डॉ. वाय के ध्रुव, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, डॉ. हरिश चौहान, आरएमओ डॉ. एम.एस ठाकुर, श्री रोमन लाल साहू, जिला रेडक्राम अधिकारी, श्री भीम निषाद, जनपद सदस्य, श्री शंकर पटेल, श्री लाल जी साहू, श्री टीकेश साहू, श्री अंकित जैन, श्री गजेश्वर साहू, श्री कुंजी नाग व जिला चिकित्सालय के अधिकारी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Chhattisgarh