कोरबा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, दिनांक 12 जुलाई, शनिवार को दोपहर 3 बजे, ग्राम जटराज बसाहट स्थल जाकर प्रभावितों से मुलाकात करेंगे और बसाहट में आने वाले समस्याओं की जानकारी लेकर एसईसीएल प्रबंधन को अवगत कराएंगे । वहीं सायं 4 बजे इमलीछापर पहुंचेगे जहां वे उन 11 परिवार वालों से मुलाकात करेंगे जिनका मकान पिछले माह एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा तोड़ दिया गया था । वर्तमान में 11 परिवार कहां और कैसे जीवकोपार्जन कर रहे हैं, जानकारी लेंगे ।


