रोजगार मेला 17 जून को

कोरबा (CITY HOT NEWS)///
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में रोजगार मेला का आयोजन 17 जून को किया जा रहा है। जिसमें नियोजक – सतरेंगा महिला फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड  कोरबा, परिश्रम ह्यमन रिसोर्स गुड़गांव, द रॉयल हण्टर कोरबा, अहुआ मोबाईल इंडिया प्राईवेट लिमि0 रायपुर, आईसेक्ट कोरबा, और लाईफ इंश्योरेंस कॉपोरेशन ऑफ इंडिया कोरबा द्वारा विभिन्न्ा पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – सी.ई.ओ. सतरेंगा एफ.पी.ओ. -01, एकाउंटेंट – 01,  मीटर इंस्टॉलेशन – 300, पिकर पैकर – 200, डॉग हेण्डलर- 10, असिस्टेंट डॉग हेण्डलर, टीम लीडर – 02 टैरीटरी सेल्स मैनेजर- 01, वीवो ब्रांड प्रमोटर – 15, कैशियर-02, कम्प्यूटर ऑपरेटर- 02, टेलीकॉलर- 02, सिविल इंजीनियर – 01, एकाउंटेंट – 02, बीमा सखी-50, बीमा एजेन्ट, योग्यता – स्नातक, आई.टी.आई.  आयुसीमा- 18-60 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 7,000 से 25,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद कोरबा के लिए है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in  में   आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे उक्त वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप-  https://shorturl.at/an8XJ     से जुड़ सकते हैं।

Chhattisgarh