जमीन विवाद के चलते दादा की पोतों ने चाकू से गोद कर हत्या की…दोनों आरोपी हिरासत, पूछताछ कर रही पुलिस..

दादा की हत्या करने वाले दोनों आरोपी पोते गिरफ्तार - Dainik Bhaskar

दादा की हत्या करने वाले दोनों आरोपी पोते गिरफ्तार

सूरजपुर // सूरजपुर जिले में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। गुरुवार दोपहर पतरापारा रोड स्थित लवलीहुड कॉलेज के पास 2 पोतों ने अपने ही दादा पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान ग्राम पीढ़ा निवासी बरन राम (62) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वे किसी न्यायिक कार्य से सूरजपुर न्यायालय आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे न्यायालय से वापस अपने गांव लौटते समय रास्ते में उनके पोतों ने उन्हें रोक लिया।

गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई।

गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई।

धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार

जानकारी के मुताबिक, जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने बरन राम पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

योग्यता रजवाड़े दादा की हत्या का 1 आरोपी पोता

योग्यता रजवाड़े दादा की हत्या का 1 आरोपी पोता

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान योग्यता रजवाड़े (25) और रोहित रजवाड़े (22) के रूप में हुई है

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस की जांच में जमीन संबंधी विवाद हत्या का प्रमुख कारण सामने आया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh