रायपुर में टॉवर पाइप पर चढ़ा माशिमं का ड्रायवर…VIDEO:टैगोर नगर के टॉवर में हाईवोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की टीम ने नीचे उतारा; राहगीरों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

रायपुर// राजधानी रायपुर के टैगोर नगर इलाके में गुरुवार शाम हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) का एक ड्राइवर अचानक टॉवर पाइप पर चढ़ गया। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जिसने आसपास के लोगों में हड़कंप मचा दिया।

ड्राइवर विष्णु को नीचे उतारे हुए उसके साथी।

ड्राइवर विष्णु को नीचे उतारे हुए उसके साथी।

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर विष्णु यादव (प्राइवेट कर्मचारी) अचानक टॉवर के ऊंचे पाइप पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार करने लगा। वहां पर मौजूद उसके साथियों ने उसे पकड़ा और डायल 112 की टीम को मौके पर बुलाकर उसे नीचे उतारा। विष्णु यादव की इस हरकत को साथी कर्मचारियों और कैंपस में मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल किया है।

टॉवर में रस्सी लेकर चढ़ा था विष्णु।

टॉवर में रस्सी लेकर चढ़ा था विष्णु।

टॉवर में चढ़ने का कारण अभी नहीं हुआ सार्वजनिक

विष्णु यादव के साथियों अनुसार, विष्णु आर्थिक और मानसिक तनाव में नजर आ रहा था, हालांकि टॉवर पर चढ़ने की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने उसे अश्वनी नगर स्थित घर में छोड़कर, परिजनों को घटना की जानकारी दी है।

अब पढ़े पुलिस ने क्या कहा

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश ठाकुर ने ड्राइवर के टॉवर पाइप में चढ़े की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक अश्वनी नगर का निवासी है। परिजनों को जानकारी दी गई है।

Chhattisgarh