जिला युवा कांग्रेस द्वारा कोरबा क्षेत्र के खराब एवं गड्ढे युक्त सड़कों को लेकर किया प्रदर्शन…

जिला युवा कांग्रेस द्वारा कोरबा क्षेत्र के खराब एवं गड्ढे युक्त सड़कों को लेकर किया प्रदर्शन…

कोरबा – जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह के नेतृत्व में भदरापारा चौक बालको पर कोरबा क्षेत्र के खराब एवं गड्ढे युक्त सड़कों को लेकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान विकास सिंह ने कहा कि कोरबा शहर युवा कांग्रेस द्वारा इसी माह पांच अलग – अलग स्थानों पर सड़कों की जर्जर स्थिति को लेकर उग्र प्रदर्शन किया जा चुका है । इसके बावजूद अब तक निगम प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है । जिससे स्थानीय लोंगो में भारी आक्रोश  है ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि कोरबा क्षेत्र के खराब सड़कों के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के लिए यह आंदोलन युवा कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा है । आज भदरापारा चौक बालको पर प्रदर्शन किया जा रहा है इससे पहले गौ माता चौक, बलगीखार, रिस्दी चौक एवं दादरखुर्द में उग्र प्रदर्शन किया जा चुका है । अगर जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए सार्थक कदम नहीं उठाया गया तब व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि कोरबा नगर निगम का वार्षिक बजट 900 करोड़ और डीएमएफ के 600 करोड़ सहित अन्य अनेंको मद मिलाकर 1600 करोड़ से अधिक के बजट के बावजुद कोरबा निगम क्षेत्र की सड़कें बदहाल में है । श्री साहू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरबा में भाजपा की ट्रीपल इंजन की सरकार चल रही है इसके बावजूद यहां की सड़कों में बड़े – बड़े गड्ढे हो गये हैं । जिस पर राहगीरों को चलने में परेशानी हो रही है।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि युवा कांग्रेस ने कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मार्गदर्शन में गौ माता चौक पर धरना प्रदर्शन कर कोरबा क्षेत्र के खराब सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने मांग किया था लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया इसलिए अब ब्लाॅक स्तर पर फिर मंडल स्तर और अंत में वार्ड स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। राकेश पंकज ने कहा कि यहां उद्योग एवं आबकारी मंत्री और महापौर केवल बयानबाजी कर रहे हैं और दो वर्ष व्यतीत हो जाने के बावजूद सारी कमी पिछले सरकार के मत्थे डालकर अपना पिंड छुड़ाने में लगे हैं । युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने बताया कि सड़कों की दुरूस्तीकरण कराये जाने तक हमारा यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा । इसके बाद बिजली, पानी, साफ – सफाई, चिकित्सा व शिक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन व प्रदर्शन करेंगे ।
आंदोलन में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

Chhattisgarh