जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मनोज चौहान एवं नत्थूलाल यादव ने हाफ बिजली बिल योजना में कटौती पर उठाया सवाल

जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मनोज चौहान एवं नत्थूलाल यादव ने हाफ बिजली बिल योजना में कटौती पर उठाया सवाल

कोरबा – जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मनोज चौहान एवं नत्थूलाल यादव ने हाफ बिजली बिल योजना में कटौती पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इससे सीधे  तौर पर राज्य के 50 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता प्रभावित होंगे ।
नत्थूलाल यादव ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय की सरकार ने कांग्रेस शासनकाल की इस जनहित के योजना पर संशोधन करते हुए शर्तें लगा दी है जिससे 100 यूनिट तक में छुट का भी लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा ।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 400 यूनिट तक आधा बिजली बिल यानि की 200 यूनिट तक फ्री और शेष 200 यूनिट का बिल देना पड़ता था । 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने पर भी 200 यूनिट मुफ्त का प्रावधान था जिससे मध्यम एवं उच्च वर्ग वालों को भी हमारी सरकार में फायदा मिलते रहा है ।


मनोज चौहान ने बताया कि राज्य भर के जो भी बिजली उपभोक्ता 100 यूनिट से अधिक बिजली खपत करेगा उन्हें एक भी यूनिट का छुट नहीं मिलेगा । 100 यूनिट के बाद पूरा का पूरा बिल उपभोक्ताओं को देना होगा । श्री चौहान ने कहा कि सरप्लस राज्य छत्तीसगढ़ में अघोषित विद्युत कटौती का खेल खेला जा रहा है जो छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है । कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ेगी ।    श्री चौहान ने कहा कि पानी – कोयला हमारा होने के बावजूद प्रदेश में भाजपा की सरकार महंगी दरों पर बिजली बेच रही है ।  पिछले माह ही बिजली दरों में बढ़ोत्तरी किय गया था । पिछले डेढ़ वर्षों के भाजपा कार्यकाल में चौथी बार बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी किया गया है । बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना को समाप्त कर आम जनता पर अतिरिक्त अधिक बोझ डाला जा रहा है ।

Chhattisgarh