घर में खून से लथपथ मिला महिला का शव… सिर पर मिलें गंभीर चोट के निशान…हत्या का मामला दर्ज..लिव-इन पार्टनर पर शक, तलाश जारी

बलरामपुर// छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 46 साल की महिला की हत्या कर दी गई है। महिला का शव घर में खून से लथपथ मिला। सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। वारदात के बाद से महिला का लिव-इन पार्टनर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, सिंचाई कॉलोनी निवासी सरस्वती बरगाह (46) घर में अकेली रहती थी। करीब 15 साल पहले पति रंगीलाल बरगाह ने आत्महत्या कर ली थी। उसकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने-अपने ससुराल में रहती हैं।

1 जुलाई को सरस्वती अपनी बेटी से मिलने थानपारा बस्ती गई थी और बाद में घर लौट आई थी। 4 जुलाई की सुबह बेटी जब मां से मिलने पहुंची तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर मां का शव दरवाजे के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

लिव-इन पार्टनर पर शक, तलाश जारी

कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला एक पुरुष के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना के बाद से वह व्यक्ति गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी नगर पंचायत में एक 46 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई है। कुसमी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सिंचाई कॉलोनी निवासी सरस्वती बरगाह (46 वर्ष) अपने मकान में अकेली रहती थीं। करीब 15 साल पहले उनके पति रंगीलाल बरगाह ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने ससुराल में रहती हैं।

बताया गया है कि 1 जुलाई को सरस्वती अपनी बेटी से मिलने नगर के थानपारा बस्ती गई थीं और कुछ देर बाद घर लौट आई थीं। 4 जुलाई की सुबह जब उनकी बेटी मां से मिलने घर पहुंची, तो मकान का दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर उसने अपनी मां का खून से लथपथ शव दरवाजे के पास पड़ा देखा। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कुसमी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला एक पुरुष के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना के बाद से वह व्यक्ति गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Chhattisgarh