कुएं में मिली भाई-बहन की लाश..हत्या की आशंका..मुंह कपड़े से बंधे हुए थे..दोनों शवों को कुएं से निकाला गया बाहर…

खैरागढ़// छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में रविवार को कुएं में भाई-बहन की लाश मिली है। मुंह कपड़े से बंधे हुए थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। दोनों शवों को कुएं से निकाल लिया गया है। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरानदी का है।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में भाई-बहन का शव कुएं में मिला है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में भाई-बहन का शव कुएं में मिला है।

मृतकों की पहचान तीन वर्षीय करण वर्मा और उसकी डेढ़ वर्षीय बहन के रूप में हुई है। घर से लगे कुएं में दोनों का शव मिला। इस घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

कुएं का पानी खाली कराया गया, जब जाकर शव बाहर निकाला गया।

कुएं का पानी खाली कराया गया, जब जाकर शव बाहर निकाला गया।

बिना मुंडेर वाला कुआं है, घटना के बाद लोग लोग झांकते दिखे।

बिना मुंडेर वाला कुआं है, घटना के बाद लोग लोग झांकते दिखे।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, गजानंद वर्मा परिवार के साथ ग्राम झुरानदी में रहता है। वह पेशे से किसान है। उसके दो जुड़वा बेटी और एक बेटा है। सुबह करीब 8 बजे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान दोनों गायब हो गए। जब परिजनों ने तलाश की तो एक लाश कुएं में मिली।

कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं के पानी को मोटरपंप के जरिए निकाला गया और शव को बरामद किया गया। इस दौरान दूसरे बच्चे का भी शव कुएं के लास्ट छोर में मिला।

कल होगा दोनों शव का पीएम

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि कल शवों का पीएम होगा। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

संदिग्धों से पूछताछ की जा रही- पुलिस

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि यह घटना बेहद संवेदनशील है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद या पुरानी रंजिश भी शामिल है।

आसपास के गांवों में घेराबंदी बढ़ा दी गई है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे हर हाल में कानून के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।

Chhattisgarh