भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस के आयोजन के लिए निगम आयुक्त होंगे नोडल अधिकारी

कोरबा (CITY HOT NEWS)///

14 अगस्त 2026 को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” के अवसर पर देशभर में विभिन्न स्मृति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में भी भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सुचारू संचालन एवं आवश्यक समन्वय के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Chhattisgarh