कॉन्स्टेबल ने जिलाबदर का बर्थडे सेलिब्रेट किया,VIDEO:मोहल्ले में केक काटकर खिलाया, ड्रग्स केस में अरेस्ट किया गया था, SSP ने किया सस्पेंड

टी-शर्ट में कॉन्स्टेबल है, जिसे जिलाबदर बदमाश ने केक खिलाया। - Dainik Bhaskar

टी-शर्ट में कॉन्स्टेबल है, जिसे जिलाबदर बदमाश ने केक खिलाया।

दुर्ग-भिलाई// छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक कॉन्स्टेबल ने जिलाबदर बदमाश का बर्थडे सेलिब्रेशन किया। दुर्ग में मोहल्ले में आरोपी का केक कटवाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। SSP ने कार्रवाई करते हुए छावनी थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल नितिन सिंह राजपूत को सस्पेंड कर दिया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

वीडियो 1 साल पुराना बताया जा रहा है। कॉन्स्टेबल का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल था, संदिग्ध व्यवहार पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं, शेख अब्बास खान (30) ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वह जमानत पर बाहर है। शेख अब्बास खान निगरानीशुदा बदमाश है।

आरोपी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखिए…

जिलाबदर बदमाश ने अपने भांजे, दोस्तों और कॉन्स्टेबल के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।

जिलाबदर बदमाश ने अपने भांजे, दोस्तों और कॉन्स्टेबल के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।

जिलाबदर के बाद भी आरोपी ने शहर में अपना जन्मदिन मनाया था।

जिलाबदर के बाद भी आरोपी ने शहर में अपना जन्मदिन मनाया था।

कॉन्स्टेबल ने सिविल ड्रेस किया बर्थडे सेलिब्रेट

दरअसल कॉन्स्टेबल नितिन सिंह राजपूत ने सिविल ड्रेस में जिलाबदर बदमाश अब्बास का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। वीडियो में अब्बास अपने भांजे के साथ केक काटते दिखाई दे रहा है, जबकि पास में आरक्षक खड़ा नजर आ रहा है।

वीडियो में अब्बास को कॉन्स्टेबल को केक खिलाते हुए देखा जा रहा है। एक साल बाद यह वीडियो वायरल होने पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कॉन्स्टेबल नितिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह कॉन्स्टेबल का इंस्टाग्राम है, जिसमें उसने इस तरह के बातें लिखी है।

यह कॉन्स्टेबल का इंस्टाग्राम है, जिसमें उसने इस तरह के बातें लिखी है।

रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया गया

निलंबन आदेश में कहा गया है कि थाना छावनी के आरक्षक (कांस्टेबल) नंबर 864 नितिन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे क्षेत्र के कुछ गुंडा-बदमाश और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पहली नजर में यह माना गया कि उन्होंने ऐसे लोगों से मेलजोल रखकर संदिग्ध व्यवहार किया है, इसलिए उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें रक्षित केंद्र दुर्ग में अटैच किया गया है।

जानिए क्या है जिलाबदर ?

जिला बदर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आदतन अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली एक प्रशासनिक कार्रवाई है, जिसमें उन्हें एक निश्चित अवधि (जैसे 6 महीने) के लिए जिले से बाहर जाने का आदेश दिया जाता है। इस दौरान, वे जिला सीमा में प्रवेश नहीं कर सकते।

6 महीने के लिए किए गए जिला बदर के तहत, यदि अपराधी जिले में मिलता है, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होती है।

Chhattisgarh