कोरबा – भाजपा सरकार ने एक बार फिर बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि किया है जिसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर एवं ग्रामीण ने 18 जून 2026 गुरूवार को दोपहर 3 बजे तुलसीनगर बिजली आफिस का घेराव करने करने का निर्णय लिया है ।
जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जिला कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनयुएसआई, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ, कांग्रेस अजा., कांग्रेस अजजा. प्रकोष्ठ, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड एवं बूथ कमेटी सहित कांग्रेस संगठन के समस्त मोर्चा संगठन, विभाग – प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।

