कोरबा – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दिनांक 4 मई 2026, दिन सोमवार को शाम 5 बजे, ओपन थियेटर घंटाघर चौक के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित है ।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने बताया कि बढ़ती महंगाई एवं गैस सिलेण्डर के दामों में भारी बढ़ोत्तरी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है ।
अध्यक्षद्वय ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ, अजा एवं अजजा विभाग, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक कमेटी, मण्डल कमेटी, वार्ड एवं बूथ कमेटी सहित कांग्रेस के समस्त विभाग, मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्यों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है ।

